फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में विशाल ब्राह्मण महाकुंभ कल,11 सूत्रीय मांग में एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने की मांग

Sat, 03 Jun 2023 05:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को ब्राह्मण समाज का महाकुंभ और भेल दशहरा मैदान में किरार धाकड़ समाज का सम्मेलन होने जा रहा है।
विज्ञापन
जंबूरी मैदान पर ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव होने है। राजपूत, कुशवाह और साहू समाज के बाद अब भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को ब्राह्मण समाज का महाकुंभ होने जा रहा है।  इसमें 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। इस महाकुंभ में एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने, आयोग गठन समेत 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। वहीं, भेल दशहरा मैदान पर किरार धाकड़ समाज के सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के समाज के लोग भाग लेंगे। 
विज्ञापन


जंबूरी मैदान में तैयारी पूरी 
ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरशंकर कक्कर ने कहा कि महाकुंभ में मुख्य अतिथ के रूप में आचार्य द्वारिकापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वीती महाराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। महाकुंभ में सभी राजनीतिक दलों के ब्राह्मण नेताओं को बुलाया गया है। पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 151 बंटुक स्वातिवाचन करेंगे। हरदा से 14 वर्ष का बालक 20 मिनट तक शंखनाद करेगा। ब्राह्मण समाज एक मंच पर  हुंकार भरेंगा। यह महाकुंभ सभी राजनीतिक दलों को यह बताने का प्रयास है कि ब्राह्मण के सहयोग के बिना सत्ता मिलने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि जंबूरी मैदान में कार्यक्रम की तैयारी करीब करीब पूरी हो गई है। 

इन नेताओं को आमंत्रण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा, मंत्री गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस नेता कैलाश मिश्रा और केके मिश्रा को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


यह है प्रमुख मांग 
ब्राह्मण समाज की 11 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से समाज का आयोग गठन की मांग है। इसका अध्यक्ष गैर राजनीतिक व्यक्ति को बनाने की शर्त रखी गई है। वहीं, इसके अलावा एट्रोसिटी एक्ट को तुरंत खत्म करने, पुजारियों का मनदेय बढ़ाएं, जमीन का आवंटन और शहीद चंद्रशेखर आजाद और मंगल पांडे के परिजनों सम्मान के लिए सरकार आर्थिक रूप से मदद करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें