काशी में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति और कालगणना की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित की गई है। यह घड़ी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब वाराणसी में लगाई गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 अप्रैल को यह घड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को विधि-विधान के साथ इसे मंदिर परिसर में स्थापित किया गया।