फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा बने रहेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव तक नहीं होगा परिवर्तन

Thu, 21 Dec 2023 11:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीडी शर्मा ने फरवरी ने 2023 में अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए है। अगले साल फरवरी में उनको चार साल पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वीडी को केंद्र में भेज कर चुनाव जीते किसी दिग्गज नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसमें इंदौर-1 से चुनाव जीते कैलाश विजयवर्गीय का नाम सबसे आगे चल रहा था। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल लोकसभा चुनाव तक केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन में कोई बदलाव नहीं चाहता है। बता दें, वीडी शर्मा ने फरवरी ने 2023 में अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए है। अगले साल फरवरी में उनको चार साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आलाकमान उनको केंद्र में कोई बड़ी भूमिका दे सकता है। फिलहाल संगठन का फोकस लोकसभा की तैयारी पर है। 

22 व 23 को दिल्ली में बैठक
दिल्ली में 22 और 23 को होने वाली भाजपा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कार्यक्रम और रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें