फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा बोले- "किसी का भी बेटा हो, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी

Mon, 14 Apr 2025 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देवास के माता टेकरी मंदिर में आधी रात हुए विवाद और नीमच में जैन मुनियों पर हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। शर्मा ने देवास की घटना को लेकर कहा कि किसी का बेटा हो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर में शुक्रवार देर रात एक कथित घटना सामने आई, जिसमें इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर अपने साथियों के साथ मंदिर में जबरन प्रवेश और पुजारी से बदसलूकी की। इस घटना को लेकर कांग्रेस भी सरकार को घेर रही है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी पद पर हो या किसी का बेटा हो, अगर उसने अनुशासनहीनता की है तो कार्रवाई तय है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।"
विज्ञापन


नीमच में जैन मुनियों पर हमले की भी निंदा
वहीं, नीमच जिले में विश्राम कर रहे जैन मुनियों पर हुए कथित हमले को लेकर भी वीडी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संतों और मुनियों के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान है। जैन मुनि तप और त्याग के प्रतीक होते हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें