फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा बोले-पटवारी बताएं महिला अपराध करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की

Tue, 01 Oct 2024 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला अपराधों पर दिए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पटवारी बताएं महिला अपराध करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महिला अपराध को लेकर झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को बदनाम कर रहे हैं। दलित बहन में चाशनी तलाशने वाले जीतू पटवारी, महिलाओं को टंच माल और आइटम कहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहले अपनी पार्टी के महिला अपराधियों पर कार्यवाही करें। जीतू पटवारी बताएं कि महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की?
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी खुद प्रदेश की एक पूर्व मंत्री व हमारी दलित बहन में चाशनी और रस संबंधी अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महिलाओं को टंच माल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं को आइटम कहते हैं। जिस पार्टी के नेताओं की महिलाओं और बहनों को लेकर इस तरह की मानसिकता हो वह सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी भाजपा जैसे परिवार को महिलाओं को लेकर ज्ञान न दें तो ही अच्छा है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश को बदनाम करने के लिए आरोप लगा रही है। मध्यप्रदेश की जनता ने पहले विधानसभा फिर लोकसभा में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। हताश और निराश कांग्रेसी नेता भाजपा सरकार को बदनाम करने, जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, अनेक विधायकों पर महिला संबंधी अपराध दर्ज हो चुके हैं। उज्जैन के बड़नगर से विधायक रहे मुरली मोरवाल के बेटे ने एक बहन के साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट की। भाजपा सरकार ने उस बहन को न्याय दिलाया। सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और एक अन्य कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सर्राफ पर चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज है। कांग्रेस का चरित्र ही झूठ, छल, कपट और महिला अपराध करने वालों को संरक्षण देने का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें