फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा बोले- वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला समाज के बहुमत के आधार पर होगा, नाथ बोले एकदम संभव नहीं

Fri, 01 Sep 2023 01:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीडी शर्मा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे। उसके आधार पर चीज तय होगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए मैं इसे उचित नहीं मानता। 
 
विज्ञापन
वीडी शर्मा और कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन का फैसला समाज के बहुमत के आधार पर होगा। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नीमच में कहा कि यह एकदम से संभव नहीं है। इसे भाजपा शासित राज्यों में कर देंगे, लेकिन बाकी राज्यों आसान नहीं होगा। यह संविधान संशोधन का विषय है। इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा से पास होना ही जरूरी नहीं। बल्कि राज्यों से भी अनुमति लेना होगी।
विज्ञापन


 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि मैं ऐसा मानता हूं वन नेशन, वन इलेक्शन हो, वन नेशन वन राशन कार्ड हो। समाज के अंदर चर्चाएं होती रही हैं और चर्चाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के बहुमत के आधार पर फैसला लेंगे। उसके आधार पर चीज तय होगी। लेकिन आज इस पर कुछ कहा जाए मैं इसे उचित नहीं मानता। 
 
भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव आने पर यह सब होता है। भाजपा अपनी पद्धति पर काम करती आई है। अब उन्हें अपनी परिस्थितियां दिख रही होगी। इसलिए आरोप लगा रहे है। यह चुनावी समय है। किसी के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें