फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाह की रणनीति को जमीन पर उतार रहे वीडी शर्मा, जनसुराज का उम्मीदवार भाजपा में शामिल

Wed, 05 Nov 2025 03:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बिहार चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने में सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में मुंगेर सीट मतदान से ठीक एक दिन पहले जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि मुंगेर सीट के प्रभारी वीडी शर्मा ही हैं। 
 
विज्ञापन
भाजपा सांसद वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।मुंगेर से जनसुराज उम्मीदवार संजय कुमार सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूर्ण विश्वास रखते हैं और आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय चौधरी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। इस घटनाक्रम को गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसे मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) ने जमीन पर उतारा हैं। बताया जा रहा है कि संजय कुमार को भाजपा के पक्ष में लाने में वीडी शर्मा की प्रमुख भूमिका रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को दी बधाई, बोले- बेटियां मेहनत से ऊंचाइयां छू रही
विज्ञापन


वीडी शर्मा मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों की 19 सीटों के प्रभारी हैं। वे पिछले 40 दिनों से लगातार बिहार में सक्रिय हैं, जहां वे बूथ मैनेजमेंट से लेकर मंडल और शक्ति केंद्र स्तर तक संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं। संजय कुमार के भाजपा में शामिल होने से मुंगेर सीट पर NDA की स्थिति और मज़बूत मानी जा रही है, वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में SIR सर्वे पर कलेक्टर की सख्ती: आधी रात को BLO बर्खास्त, ड्यूटी से नदारद रहने पर कार्रवाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें