फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्गी के बयान पर वीडी का पलटवार, बोले- मैं इस पौरुषत्व को चैलेंज करता हूं

Sat, 07 Sep 2024 09:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति और जनजाति के भाइयों का हक मुसलमानों को देने का विरोध करता हूं, तो मुझे यह नपुंसकता स्वीकार है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि अनुसूचित जाति और जनजाति के हक मुसलमानों को देने का विरोध करना नपुंसकता है, तो उन्हें यह नपुंसकता स्वीकार है। विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता से इस प्रकार की भाषा की उम्मीद नहीं थी। शर्मा ने कहा कि यह टिप्पणियाँ कांग्रेस की मानसिकता और अनुसूचित जाति-जनजाति के अधिकारों के प्रति उसकी नीति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। 
विज्ञापन


मैं इस पौरुषत्व को चुनौती देता हूं
शर्मा ने कहा, "आप अनुसूचित जाति और जनजाति के भाइयों का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं इस पौरुषत्व को चुनौती देता हूं।" उन्होंने कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके नेताओं ने हमेशा से यह कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का होना चाहिए, लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति के हकों की उपेक्षा की गई है। 

 छोटे और हल्के शब्दों का उपयोग नहीं करूंगा 
शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर व्यक्तिगत आरोपों से बचते हुए कहा, "मैं छोटे और हल्के शब्दों का उपयोग नहीं करूंगा, जैसा उन्होंने किया है। लेकिन उनकी मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी हमेशा मुसलमानों के अधिकारों की वकालत करती रही है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति के हकों को अनदेखा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें