फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल खंडवा में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

Tue, 05 Sep 2023 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा की पांचवी जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खंडवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने चार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। अब पांचवी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खंडवा से करेंगे। 
विज्ञापन

नितिन गडकरी सुबह 11.45 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.20 बजे खंडवा एयरस्ट्रिप आएंगे।

पहर 12.30 बजे दादाजी मंदिर के दर्शन कर पूजन अर्चन करेंगे। गडकरी दोपहर 1 बजे खण्डवा के उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नितिन गडकरी दोपहर 2.50 बजे खण्डवा से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे इंदौर से विशेष विमान द्वारा नागपुर रवाना होंगे। 

भाजपा प्रदेश में जनता के आशीर्वाद के लिए पांच जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है। इसमें जनता से सुझाव भी लिए जा रहे है। जिसके आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। यह सभी यात्राएं 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। इस दिन यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें