फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक, सीएम समेत दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन

Sun, 06 Aug 2023 10:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिल्ली में शाह के बंगले पर शाह ने इंदौर प्रवास और इसके बाद के पार्टी कार्यक्रमों का फीडबैक लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा नेताओं को दिल्ली तलब किया। दिल्ली में शाह के बंगले पर शाह ने इंदौर प्रवास और इसके बाद के पार्टी कार्यक्रमों का फीडबैक लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा की चुनावी रणनीति को लेकर बुलाई बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने दो दिन पहले भोपाल में बैठक और ग्वालियर-चंबल में संभागीय सम्मेलन में भाग लिया। वह बैठकों की रिपोर्ट और असंतुष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जानकारी लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके आधार पर बैठक में शाह ने मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। 

तोमर बोले- नाराजगी को रूमाल में बांध कर रखे
भोपाल के करोंद के नरेला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सम्मेलन को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से नाराजगी दूर करने की अपील की। अपनी नाराजगी को रूमाल में बांधकर रखे। चुनाव के समय नाराजगी नहीं पार्टी का साथ देने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास बड़ी जिम्मेदारी है। सबके पास फोन हैं और सबको आने वाले दिनों में प्रतिदिन कम से कम दस लोगों को फोन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। लोगों से लगातार संवाद से पार्टी से किसी ना किसी कारण से नाराज लोग भी सकारात्मक रूख अपनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हितग्राहियों से भी संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव जिताना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। तोमर गुना जिले के चांचौड़ा में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सोमवार को आएंगे भोपाल 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सोमवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। तेजस्वी सूर्या सुबह 7.25 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे होटल आमेर ग्रीन्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल में प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) पुरानी विधान सभा पर “गर्ल्स कॉन्क्लेव“ को संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे गुफा मंदिर भोपाल में पूजन करेंगे। तेजस्वी रात्रि 9.25 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें