फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल मेट्रो की शुरुआत को लेकर अनिश्चितता, यात्रियों को करना पड़ सकता है और इंतजार

Sun, 26 Oct 2025 10:53 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मेट्रो के संचालन अक्टूबर में होने को लेकर असमंजस बना हुआ है, क्योंकि सेफ्टी कमिश्नर का अंतिम निरीक्षण अभी तय नहीं हुआ है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही एम्स से सुभाष नगर लाइन को हरी झंडी मिलेगी।
 
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मेट्रो ट्रेन की सवारी का सपना अभी पूरा नहीं हो पा रहा है। एम्स से सुभाष नगर तक चलने वाली मेट्रो लाइन के संचालन को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग का अंतिम निरीक्षण कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। भोपाल मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि उनकी तकनीकी टीम भोपाल में रहकर परियोजना के हर हिस्से ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, स्टेशन बिल्डिंग और सुरक्षा प्रबंधन  की जांच कर चुकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने निरस्त किया मेहरा का टेंडर, नए सिरे से जारी हुई निविदा

सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी हरी झंडी
मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर (सीएमआरएस) सुरक्षा जांच करने आएंगे। निरीक्षण में सब कुछ मानक के अनुरूप पाया गया तो संचालन की मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद अगले ही दिन प्रदेश सरकार को सूचना दे दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है। संचालन की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार उदघाटन का समय तय करेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई
विज्ञापन


कई बार बढ़ चुकी हैं तय समय-सीमाएं
भोपाल मेट्रो का संचालन पिछले दो वर्षों से लगातार टलता जा रहा है। सबसे पहले इसका शुभारंभ 2023 के मध्य में होना था। बाद में तारीख सितंबर 2023, फिर दिसंबर 2024, और जून 2025 तक बढ़ाई गई। अब नया लक्ष्य अक्टूबर 2025 तय किया गया है। मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी कार्यों में देरी और ठेकेदारों की धीमी गति के कारण परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें-  MP News: दिग्गी के आरोपों पर रामेश्वर का पलटवार, बोले-तथ्यहीन बातों से जनता गुमराह होने वाली नहीं

दो दिन चला तकनीकी मूल्यांकन
मुख्य निरीक्षण से पहले सीएमआरएस की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने एम्स से सुभाष नगर तक के पूरे रूट की बारीकी से समीक्षा की। दो दिन चले इस परीक्षण में बिजली व्यवस्था, ट्रैक फिटिंग, स्टेशन की संरचना, सुरक्षा उपकरण और संचालन प्रणाली की गहन जांच की गई। साथ ही परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट भी ली गई। यह निरीक्षण भोपाल मेट्रो के लिए अब तक का दूसरा बड़ा तकनीकी मूल्यांकन माना जा रहा है। भोपाल मेट्रो का पहला ट्रायल रन अक्टूबर 2023 में सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक हुआ था। बाद में इसे एम्स स्टेशन तक बढ़ाया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें