फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नर्सिंग घोटाले पर फिर गरजे उमंग सिंघार, बोले- “शिक्षा की हालत शर्मनाक, युवाओं का भविष्य बर्बाद”

Thu, 10 Apr 2025 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा के गिरते स्तर और फर्जीवाड़े को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इसका सबसे बड़ा खामियाजा राज्य के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा सरकार से सीधा सवाल पूछा — "जब शिक्षा नीति पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, तो फिर ऐसी दुर्दशा क्यों?"
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को "शर्मनाक" बताते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: पीएम के आनंदपुर धाम दौरे से पहले सुरक्षा सख्त, 1930 से सक्रिय ट्रस्ट बना सामाजिक सरोकारों का केंद्र
विज्ञापन

 
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य में नर्सिंग कॉलेजों केभारी संख्या में बंद होने और छात्रों के टूटे विश्वास ने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की हालत शर्मनाक है! भाजपा सरकार की नाकामी का नतीजा-कभी 300 से ज़्यादा नर्सिंग कॉलेज थे, अब सिर्फ 95 बचे हैं। सीबीआई जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया, सैकड़ों कॉलेज मानकों पर खरे नहीं उतरे और बंद हो गए। घोटाले के बाद छात्रों का भरोसा इतना टूट गया कि 2023-24 में एक भी दाखिला नहीं हुआ- पूरा सेशन शून्य रहा! जो सरकार शिक्षा नीति पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी के राज में शिक्षा की ये दुर्दशा क्यों? उन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि अब अब जवाब दो-युवाओं का भविष्य यूं बर्बाद क्यों हो रहा है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News  : भोपाल में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक आरिफ मसूद की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें