फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमा का राहुल पर तीखा हमला, बोली-जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है

Mon, 09 Sep 2024 04:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर उमा भारती ने किया पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने शस्त्र और अभय मुद्रा पर संदेश दिया। 
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय देवी-देवताओं की अभय मुद्रा पर बात की, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उमा भारती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से देवी-देवताओं के अभय मुद्रा के साथ उनके शस्त्रों की चर्चा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा कि राहुल गांधी जी ने हमारे देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की है, लेकिन उन्हें दूसरे हाथ में मौजूद त्रिशूल, तलवार और धनुष-बाण को भी देखना चाहिए। अभय मुद्रा का मतलब है शांति और सुरक्षा, लेकिन जब मर्यादाएं लांघी जाती हैं, तो शस्त्र का प्रयोग जरूरी हो जाता है। उमा भारती ने अपने पोस्ट में इशारा किया कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक प्रतीकों के समग्र संदेश को समझने की आवश्यकता है। उनके मुताबिक, केवल अभय मुद्रा पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे के गहरे संदेश को भी समझना जरूरी है।

बता दें राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के सामने हिंदू देवी-देवताओं की अभय मुद्रा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता का अभाव है, और इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में इन गुणों की कमी दिखाई देती है। टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने भारत की राजनीतिक स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें