फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमा की कमलनाथ को नसीहत, बोली- मेरे और शिवराज के बीच न आएं

Mon, 06 Feb 2023 05:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि मैंने शिवराज जी को शराब नीति पर अपने परामर्श भेज दिये हैं। उन्होंने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि उनसे कहूंगी कि आप भी उन्हीं को भेज दीजिए। और मेरे और शिवराज जी के बीच में मत आइए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नई शराबनीति पर सियासत भी तेज होती जा रही हैं। इस बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ को नसीहत दे दी हैं। उमा ने कमलनाथ से कहा है कि वह मेरे और शिवराज के बीच ना आएं। 
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम उमा भारती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि मैंने शिवराज जी को शराब नीति पर अपने परामर्श भेज दिये हैं। उन्होंने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि उनसे कहूंगी कि आप भी उन्हीं को भेज दीजिए। और मेरे और शिवराज जी के बीच में मत आइए। उमा भारती ने कहा कि मैं भाजपा, सरकार या शिवराज जी के खिलाफ नहीं हूं। उनके साथ हूं। मेरे लिए तो शराब मेरी दुश्मन हें और गंगाज जी मेरी इष्ट हैं। बता दें हाल ही कमलनाथ ने उमा भारती को शराबनीति को लेकर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। उमा भारती नई शराब नीति को लेकर अपनी ही सरकार को घेर रही हैं। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, अस्पताल के आसपास शराब दुकान को दूर करने और शराब पीलाने के आहते बंद करने के सुझाव सरकार को दिये हैं।
विज्ञापन



 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें