फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमा भारती बोली-विपक्ष एक भी सीट लायक नहीं, नए विपक्ष के उदय से ही लोकतंत्र मजबूत होगा

Mon, 03 Jun 2024 08:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उमा ने कहा कि 1984 में जब मैं भाजपा में आई तब हमने लोकसभा में सिर्फ दो सीटें जीती थी तथा अन्य विरोधी दलों की सीटें भी बहुत कम थीं। फिर भी इन 5 सालों में हमने राजीव गांधी की प्रचंड बहुमत प्राप्त सरकार को धराशायी कर दिया था, क्योंकि हमने सही विचार एवं सही विकल्प देश के सामने प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के एग्जिट पोल के बहाने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश का विपक्ष एक भी सीट के लायक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने आज सबेरे एक्स पर कहा कि मेरे अनुमान में एनडीए की 450 से कम सीटें नहीं आएंगी। उन्होंने आगे लिखा कि उसके दो कारण हैं। इस विपक्ष को जमींदोज होकर नए विपक्ष को उदित होना ही भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


उमा ने कहा कि 1984 में जब मैं भाजपा में आई तब हमने लोकसभा में सिर्फ दो सीटें जीती थी तथा अन्य विरोधी दलों की सीटें भी बहुत कम थीं। फिर भी इन 5 सालों में हमने राजीव गांधी की प्रचंड बहुमत प्राप्त सरकार को धराशायी कर दिया था, क्योंकि हमने सही विचार एवं सही विकल्प देश के सामने प्रस्तुत किए थे। हिमालय में उत्तराखंड के ही नहीं अन्य राज्यों के भी तीर्थ यात्री मिलते हैं, उनकी बातों से तो लगता था कि विपक्ष को वोट मिलेंगे ही नहीं। सच्चाई भी यही है कि आज हमारे देश का विपक्ष एक भी सीट के लायक नहीं है, क्योंकि उन्होंने मोदी को गाली देने के अलावा कोई विकल्प या विचार प्रस्तुत ही नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें