फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे गए दो हजार पौधे, मंत्री भूरिया ने भी लगाया पौधा

Tue, 16 Jul 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



राजधानी भोपाल में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजधानी में दो हजार पौधे लगाए। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया है। 
विज्ञापन
भोपाल में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भोपाल में दो हजार पौधे लगाने की शुरुआत की है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया जी ने मंगलवार को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान में अपनी मां के नाम पर पौधा लगाकर इस अभियान की  शुरुआत की। इस दौरान विधायक भगवानदास सबनानी, संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, रिटायर्ड आईएएस अफसर डॉ. एके भट्टाचार्य, मध्य प्रदेश बाल आयोग के पूर्व सदस्य बृजेश चौहान ,अंजू तरियल, अजय देवनानी, महिमा सिंह, पूर्व त्रिवेदी और अनमोल बिहारिया मौजूद थे।भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अनुनय एजुकेशऩ एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि संस्था 13 वर्षों से गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए काम कर रही है। इनमें ऐसे बच्चे भी शामिल हैं जो बाल मजदूरी किया करते थे या पन्नी बीनते या भीख मांगते थे। उनके बीच पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरुकता की दृष्टि से हम हर वर्ष पौधारोपण करते हैं। इस साल की थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम पर दी है। इसी के तहत भोपाल में दो हजार पौधे लगाने की योजना है।  आईएचएम परिसर के साथ ही शहर के सरकारी स्कूलों, बस्तियों और रहवासी इलाकों में भी जन-उपयोगी पौधों को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें