अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो अप्रैल की शुरुआत आपके लिए खर्च बढ़ाने वाली खबर लेकर आ रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में संशोधन करने का फैसला किया है, जिसका असर मध्यप्रदेश के कई प्रमुख रूट्स पर देखने को मिलेगा। इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव जबलपुर से भोपाल, नागपुर, रायपुर और प्रयागराज की ओर यात्रा करने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को अब पहले से 5 से 10 रुपए तक अधिक शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं फास्टटैग उपयोगकर्ताओं के लिए वार्षिक पास की कीमत में भी करीब 75 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।