फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते भोपाल में यातायात परिवर्तित रहेगा,जान लें क्या है बदली व्यवस्था

Mon, 16 Sep 2024 10:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का चल समारोह निकलेगा। प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
भोपाल में यातायात मंगलवार को रहेगा परिवर्तित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन और अनंत चतुर्दशी पर झांकियों के चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं और आम जनता से सहयोग की अपील की है। शहर में सुबह 9 बजे से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन मुख्य रूप से प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हताईखेड़ा डेम पर किया जाएगा। रात्रि 8 बजे विभिन्न झांकियां और चल समारोह निकाले जाएंगे। अनंत चतुर्दशी पर झांकियों का चल समारोह रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। यह भारत टॉकीज तिराहा, सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा चौक, गणेश चौक मंगलवारा, गल्ला मंडी हनुमानगंज, छोटे भैया चौराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट ऑफिस, सिंधी मार्केट, पीरगेट, मोती मस्जिद और रेतघाट से होते हुए कमलापति घाट पर समाप्त होगा। कुछ झांकियां पॉलिटेक्निक चौराहे से डिपो चौराहा, 25वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होते हुए प्रेमपुरा घाट विसर्जन के लिए जाएंगी।
विज्ञापन


यहां रहेगा मार्ग परिवर्तित 
गणेश विसर्जन और चल समारोह के दौरान, शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। 17 सितंबर की सुबह 8 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहनों पर खजूरी रोड, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा चौराहा, इस्लाम नगर, पटेल नगर, 11 मील, रातीबढ़, लालघाटी, और अन्य मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। शाम 5 बजे से सिटीबस, मैजिक और चार पहिया वाहनों का आवागमन भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड चौराहा और भोपाल टॉकीज के बीच प्रतिबंधित रहेगा। शाम 6 बजे मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी की ओर से किसी भी प्रकार का कोई वाहन घोड़ा नक्कसा, बस स्टेण्ड की ओर नहीं आ जा सकेगा। रात आठ बजे तीन मोहरा से भोपाल टॉकीज चौराहा की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट से सिंधी कॉलोनी चौराहा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला, समानांतर मार्ग से जा सकेंगे। 

यहां रहेगा मार्ग परिवर्तित 
झांकियों के चलते भारत टॉकीज चौराहा से नादरा बस स्टैंड तक जाने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा रोड या समानांतर मार्ग से अग्रवाल धर्मशाला की ओर जा सकेंगे। झांकियों के चलते, मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चौक, जुमेराती पानी की टंकी तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी, और अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। शहर के प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें