फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: तीन आईपीएस अफसरों का तबादला, शशांक  बने भोपाल जोन-1 में डीसीपी

Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें भोपाल, खरगोन और राज्यपाल कार्यालय से जुड़े अफसरों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस नई सूची में खरगोन, भोपाल और राज्यपाल कार्यालय से जुड़े अफसर शामिल हैं। 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला को अब भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले भोपाल के नगरीय पुलिस जोन-1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) के तौर पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन


इसी बैच के आईपीएस शशांक को राज्यपाल के सहायक पद से हटाकर भोपाल जोन-1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) नियुक्त किया गया है। वहीं, 2021 बैच के आईपीएस नरेंद्र रावत, जो वर्तमान में खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सहायक बनाए गए हैं। गृह विभाग द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें