फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग, सीएम और मंत्री सारंग होंगे शामिल

Wed, 13 Aug 2025 10:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को बड़े तालाब में देशभक्ति से भरी जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर 50 से ज्यादा नावें तिरंगे के साथ तालाब में उतरेंगी और 100 से अधिक वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी देशप्रेम का संदेश देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश के खेल विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: राजधानी की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जुनून, पारंपरिक वस्त्रों में रैली में शामिल हुए 100 से अधिक बाइकर्स
विज्ञापन


मध्यप्रदेश खेल विभाग ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनकर देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करें। तिरंगा यात्रा में 50 से अधिक बोट बड़े तालाब की लहरों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का अद्वितीय संदेश देंगी। 100 से अधिक वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे और विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के माध्यम से देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल राजधानीवासियों के लिए एक रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव होगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण का संदेश भी देगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल अपैरल-टेक्सटाइल के वैश्विक ब्रांड्स के उद्योगपतियों से करेंगे निवेश संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें