फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष को अब सीधे जनता ही चुनेगी, मोहन कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 25 Nov 2025 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। इसमें नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन भी अब सीधे मतदाता करेंगे। इस संबंध में विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत करने को स्वीकृति दी गई। साथ ही दिवंगत निरीक्षक स्व. आशीष शर्मा के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति भी दी गई। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव भी अब सीधे मतदाता करेंगे। इस संबंध में विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत करने को स्वीकृति दी गई। 

विज्ञापन

मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने की स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते थे। लेकिन वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों द्वारा कराए जाने लगे। जबकि प्रदेश की नगर निगमों के महापौरों का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है। 



ये भी पढ़ें-  MP Watershed Conference: 'आज कुआं प्यासे के पास आया है..,' सीएम डॉ. यादव ने पंचायतों को बताया विकास का आधार
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद आशीष शर्मा के भाई बनेंगे उपनिरीक्षक
कैबिनेट ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवंबर को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को बालाघाट जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। दिवंगत निरीक्षक आशीष शर्मा अत्यंत होनहार, प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें दो बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 में आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया। 

ये भी पढ़ें- MP News: बेटियों वाले बयान पर IAS संतोष वर्मा ने मांगी माफी, नाराज ब्राह्मण समाज ने की एफआईआर की मांग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें