मध्यप्रदेश में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब नई तिथियों पर आयोजित होंगी। राज्य शिक्षा केन्द्र ने शनिवार को घोषणा की कि 24 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को बढ़ाकर 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है। नई समय-सारिणी जारी होने के साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को तुरंत इसकी जानकारी दें, ताकि परीक्षा की तैयारी पर कोई असर न पड़े।
SIR प्रक्रिया के चलते बदली समय-सारणी
यह निर्णय वर्तमान में प्रदेशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यापक व्यस्तता को देखते हुए लिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके, इसलिए समय-सारणी में संशोधन किया गया है।
यह भी पढ़ें-
फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू
कक्षा 3 से 5 की नई परीक्षा समय-सारिणी
परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होंगी।
8 दिसंबर, सोमवार – प्रथम भाषा (हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
9 दिसंबर, मंगलवार – गणित / संगीत (दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए)
10 दिसंबर, बुधवार – द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/हिन्दी, चयन अनुसार)
11 दिसंबर, गुरुवार – पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस)
12 दिसंबर, शुक्रवार – अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) हिन्दी/उर्दू
यह भी पढ़ें-
राजधानी भोपाल में लगातार हो रहीं वारदातें, वाइसरॉय कॉलोनी में 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
महत्वपूर्ण निर्देश
- दिव्यांग विद्यार्थियों को नियम अनुसार अतिरिक्त समय और लेखक सुविधा दी जाएगी।
- प्रथम भाषा के चयन के अनुसार द्वितीय भाषा चुनना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा अवधि में यदि कोई स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी।