फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिलाओं के लिए फिर खोला खजाना, संबल के दायरे से बाहर गर्भवती महिला को मिलेंगे 4000

Tue, 18 Apr 2023 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को जल्द ही महिला लाडली योजना के बाद दूसरी सौगात देने वाले हैं। संबल योजना के दायरे से बाहर की गृभवती महिलाओं को चार हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की योजना हैं। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में आधी आबादी को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना खजाना खोल दिया है। सीएम जल्द ही महिलाओं के लिए एक और योजना शुरू करने वाले हैं। इस योजना में प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को 4000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री जननी सुरक्षा' योजना रखा जाएगा। इस योजना में संबल योजना के दायरे से बाहर की गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसका प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग को भेजा है। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट में भेजा जाएगा। इस योजना को जल्द ही लागू करने की योजना है। 

विज्ञापन


योजना के तहत आर्थिक सहायता देने गर्भवती महिला के खाते में चार हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके लिए गर्भवती होने के तीन महीने के अंदर महिला को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसका लाभ संबल योजना के दायरे से बाहर ऐसी महिलाओं को मिलेगा, जिनके पति आयकरदाता नहीं हैं। 

बता दें, संबल योजना में प्रदेश के श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिकों के परिवार की गर्भवती महिला को प्रसूति सहायता योजना में लाभ मिलता है। इसके अलावा केंद्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना भी प्रदेश में लागू है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की जननी को सरकारी अस्पताल में प्रसाव कराने पर 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की जननी को 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में  लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रतिमाह उनके खातें में एक हजार रुपये डाले जाएंगे। वहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना भी पहले से संचालित है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम खाडे ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर विभाग वित्त विभाग को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें