फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 2026-27 का बजट हर वर्ग के विकास और कल्याण पर होगा केंद्रित, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Tue, 10 Feb 2026 09:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे संतुलित, दूरदर्शी और जनहितकारी बजट बताया।

 

विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास तथा कल्याण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बजट प्रस्तावों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बताते हुए इसे संतुलित और दूरदर्शी करार दिया। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बजट तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के दृष्टिकोण की सराहना की और वित्त विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के परिश्रम की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: मध्य प्रदेश बजट सत्र से पहले कांग्रेस की बनेगी रणनीति, उमंग सिंघार ने बुलाई विधायक दल की अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट प्रस्तावों में विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण, आर्थिक मजबूती और जनहित को प्राथमिकता दी गई है। इससे प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है और यही सोच बजट प्रस्तावों में भी झलकेगी। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनीष रस्तोगी सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए बजट प्रस्तावों का कैबिनेट के समक्ष भी प्रेजेंटेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी, तलाकशुदा पुत्री भी पेंशन की पात्र,आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली

18 फरवरी को देवड़ा पेश करेंगे बजट
कैबिनेट द्वारा अनुमोदन के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 18 फरवरी को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, आर्थिक सुदृढ़ता और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें