फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में अब तक की सबसे बड़ी चरस खेप जब्त, नेपाल से सप्लाई हो रही 15 करोड़ की चरस भोपाल पुलिस ने पकड़ी

Fri, 19 Jan 2024 04:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के इतिहास में अब तक सबसे बड़ी चरस की बरामदगी होने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए तीनों आरोपी बिहार निवासी हैं। 
विज्ञापन
भोपाल पुलिस जब्त चरस के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुरुवार देर रात एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 36 किलो चरस बरामद की है। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये होना बताई जा रही है। मध्यप्रदेश के इतिहास में अब तक सबसे बड़ी चरस की बरामदगी होने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या नगर इलाके में बने जंगलों में चरस तस्कर बैठे हुए हैं। इतना ही नहीं उनके पास से भारी मात्रा में चरस रखी हुई है। घटना की खबर लगते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके में एक महिला भी शामिल थी। पुलिस को उनके पास से एक बैग मिला। जिसमें करीब 35 पैकेट थे, और पुलिस ने जब उन्हें खोलकर देखा तो वह चरस थी। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह करीब 36 किलो से अधिक की चरस है। इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय शंकर पुत्र हजारी यादव (33) गोपाल गंज बिहार, हरकेश यादव पुत्र सुदामा (35) गोपालगंज बिहार और बेबिदेवि शाह पुत्र प्रहलाद प्रसाद (50) बरोली, बिहार का निवासी होना बताया।

हर खेप पर पांच हजार मिलते थे
एडीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हर खेप पर उन्हें पांच हजार दिए जाते थे। मुख्य तस्कर से उनकी मुलाकात देवास में हुई थी, जब वह मजदूरी करने के लिए बिहार से देवास गए थे। अब पुलिस को उनके मुख्य तस्कर की तलाश है। पुलिस का कहना है उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें