फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मानसून सत्र में MLA की डेस्क पर लगेंगे टैबलेट, लेकिन पूरी डिजिटल व्यवस्था के लिए करना होगा अभी इंतजार

Tue, 07 Jul 2026 06:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों की डेस्क पर टैबलेट तो नजर आएंगे, लेकिन फिलहाल इनका सीमित उपयोग ही हो सकेगा। नेटवर्किंग और प्रशिक्षण का काम पूरा होने के बाद ही ई-विधान की सभी सुविधाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विधायकों की सीटों की डेस्क पर टैबलेट लगाने की तैयारी है, लेकिन इनका पूरा उपयोग अभी संभव नहीं हो सकेगा। ई-विधान (NeVA) परियोजना के तहत टैबलेट तो उपलब्ध कराए जा सकेंगे, लेकिन नेटवर्किंग, डेटा इंटीग्रेशन और प्रशिक्षण का काम पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल इन पर सीमित सुविधाएं ही मिल सकेंगी। विधानसभा सचिवालय ई-विधान परियोजना को लागू करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। हालांकि, अभी कई तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होना बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, सत्र तक टैबलेट डेस्क पर लगाए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह संचालन योग्य बनाने में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता

नेटवर्किंग और प्रशिक्षण का काम बाकी
विधानसभा भवन में नेटवर्किंग का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा विधायकों को टैबलेट के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाना है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक ई-विधान की सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। शुरुआती चरण में विधायक टैबलेट पर सदन की कार्यसूची जैसी सीमित सूचनाएं देख सकेंगे। बाद में सिस्टम पूरी तरह तैयार होने पर प्रश्न, उत्तर, विधेयक, दस्तावेज और सदन की पूरी कार्यवाही डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Case: गिरिबाला सिंह के घर 25 लाख की चोरी, जांच के लिए आठ सदस्यीय SIT गठित, जेल में दिखाया घर का वीडियो
विज्ञापन


पुराना रिकॉर्ड होगा डिजिटल
विधानसभा सचिवालय पहले पिछले वर्षों की कार्यवाही और रिकॉर्ड को डिजिटल स्वरूप में लाने का काम पूरा करेगा। इसके बाद सभी दस्तावेज ई-विधान पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिससे विधायक कागजी प्रतियों के बजाय टैबलेट पर ही सभी जरूरी जानकारी देख सकेंगे। ई-विधान व्यवस्था लागू होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अधिक डिजिटल, पारदर्शी और पर्यावरण अनुकूल होगी। इससे कागज की खपत में कमी आएगी और सदन की कार्यप्रणाली को आधुनिक स्वरूप मिलेगा। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: गिरिबाला-समर्थ के वॉयस सैंपल और लैपटॉप पासवर्ड लेने की अनुमति, CBI की जांच तेजी से बढ़ेगी

प्रमुख सचिव बोले-सत्र से पहले होगी समीक्षा
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि मानसून सत्र तक विधायकों की डेस्क पर टैबलेट लगाने का काम किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल पूरी व्यवस्था शुरू नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि अभी नेटवर्किंग का काम बाकी है। शुरुआत में टैबलेट पर कार्यसूची और अन्य आवश्यक जानकारी देखी जा सकेगी। अभी विधायकों का प्रशिक्षण भी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में बैठक कर मानसून सत्र से पहले पूरे कार्यों की समीक्षा की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि सत्र शुरू होने तक कौन-कौन से कार्य पूरे किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें