फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सुरेश पचौरी को भाजपा स्टार प्रचारकों में जगह नहीं, कांग्रेस का तंज- भाजपा में जाना चार दिन की चांदनी

Fri, 25 Oct 2024 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बुधनी और विजयपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। इसमें सहरिया वोटर्स को साधने के लिए सीताराम आदिवासी को भी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। विजयपुर के पूर्व विधायक और सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीताराम आदिवासी को सहरिया वोटर्स को साधने के उद्देश्य से स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को इस सूची में जगह नहीं दी गई है, जिससे कांग्रेस ने इसे भाजपा में बाहर से आए नेताओं की उपेक्षा को लेकर तंज कसा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सुरेश पचौरी का नाम भाजपा की सूची से बाहर होने पर तंज कसा है। कटारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जो सुरेश पचौरी कांग्रेस में रहते हुए टिकट दिलाने की क्षमता रखते थे, वे भाजपा में जाकर लुप्त हो गए हैं। भाजपा में उनका नाम तक स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया, जबकि उनके जूनियर नेताओं का नाम है। भाजपा में जाना चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात जैसा है। 

सीताराम आदिवासी और निर्मला बारेला का नाम 
भाजपा ने विजयपुर सीट के उपचुनाव में सहरिया समुदाय का समर्थन पाने के लिए सीताराम आदिवासी को स्टार प्रचारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है। साथ ही बुधनी सीट से टिकट की दावेदार रहीं निर्मला भूरिया को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, सत्यनारायण जटिया, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, अजय जामवाल, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, विजय शाह, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, गोपाल भार्गव, हितानंद, करण सिंह वर्मा, एंदल सिंह कंसाना, प्रद्मयुमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, लाल सिंह आर्य, समेत प्रमुख नेता शामिल हैं। इस सूची में राज्य और केंद्र सरकार के कई मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें