फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा प्रदेश का स्थापना दिवस, जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति

Mon, 13 Oct 2025 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति, ड्रोन-शो और आतिशबाजी सहित राज्य भर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
सीएम ने 1 नवंबर स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर को होने वाले समारोह के संबंध में मंत्रालय में सोमवार को समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को रोजगार वर्ष की थीम पर मनाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए किए गए प्रयासों और नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। 'रोजगार के मंदिर हैं उद्योग' की थीम के साथ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली गतिविधियां प्रमुख रूप से प्रदर्शित होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: इनकम टैक्स विभाग ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी, दो जगह टीमें खंगाल रही दस्तावेज

सभी जिला मुख्यालय पर होंगे आयोजन 
भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी संभाग और जिला मुख्यालयों पर भी आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आए बदलाव को भी दिखाया जाए। बीते दो वर्षों में हुए नवाचारों और विकास कार्यों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ लोकायुक्त ने अभियोग पत्र दाखिल किया

भोपाल में ड्रोन-शो और आतिशबाजी 
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के भक्ति गीत, ड्रोन-शो और आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। 2 और 3 नवंबर को महानाट्य - सम्राट विक्रमादित्य की प्रस्तुति और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: CM Mohan Yadav ने पोलियो कैंपेन के तहत बच्चों पिलाई दवाई, वीडियो आया सामने!

कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन
स्थापना दिवस पर जिले और अंचलों में मुख्य उद्योगपतियों और विकास कार्यों के लाभार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा। स्व-सहायता समूह, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कृषक संगठनों द्वारा किए गए युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के प्रयासों को भी दिखाया जाएगा।

प्रदर्शनियां और देशज व्यंजनों का मेला
1 से 3 नवंबर तक वन मेला, ड्रोन टेक वर्कशॉप, पारंपरिक कला प्रदर्शनी, विरासत से विकास, बावड़ियां, भोज और भोपाल विषय पर प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। साथ ही देशज व्यंजन का मेला भी लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें