सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिली है और बीते एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेशभर में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया गया। संगठन के विस्तार को गति मिली, नए जिला कार्यालयों का निर्माण हुआ, प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए और सहयोग सेल जैसी पहलें शुरू की गईं। इन प्रयासों से संगठन की कार्यक्षमता और सेवा भावना दोनों को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इन पहलों के कारण भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत हुआ है तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है।