फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एसएन मिश्रा हुए रिटायर, जेएन कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अनिरुद्र मुखर्जी की एमपी वापसी

Fri, 31 Jan 2025 10:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अपर मुख्य सचिव गृह, जेल और परिवहन एसएन मिश्रा शुक्रवार को रिटायर हो गए। उनके स्थान पर जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के प्रमुख विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद आरसीव्हीपी नरोन्हा, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश भोपाल के महानिदेशक जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। इसके अलावा दिल्ली में आवासीय आयुक्त अनिरुद्र मुखर्जी को सरकार ने राजस्व मण्डल मध्य प्रदेश ग्वालियर का अध्यक्ष और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौपा है। 
विज्ञापन

इसके अलावा राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य सचिन सिन्हा को सीईओ सह महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्य प्रदेश बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें