फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कोल ब्लॉक घोटाले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, एसकेएस इस्पात एंड पावर और निदेशक दीपक गुप्ता दोषी

Tue, 13 Jan 2026 03:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के रावनवारा नॉर्थ कोल ब्लॉक आवंटन में धोखाधड़ी मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, निदेशक दीपक गुप्ता व अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया। गुप्ता सहित तीन आरोपियों को जेल व जुर्माने की सजा सुनाई गई।

 

विज्ञापन
कोल ब्लॉक घोटाले में कोर्ट ने सुनाई सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोल ब्लॉक आवंटन में कथित धोखाधड़ी के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, उसके निदेशक दीपक गुप्ता और अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है। यह कोल ब्लॉक घोटाले से जुड़े मामलों में अब तक का 20वां दोषसिद्धि का फैसला है।

विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट ने अपने आदेश में गुप्ता को 10 लाख रुपये के जुर्माने के साथ तीन साल की जेल, और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सत्य नारायण द्विवेदी को दो साल की जेल और 20 हजार रुपये का जुर्माना और अमृत सिंह को 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ एक साल की जेल की सज़ा सुनाई है।

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में 4 अगस्त 2014 को प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोप था कि कंपनी के निदेशक और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के रावनवारा नॉर्थ कोल ब्लॉक के आवंटन के लिए आवेदन करते समय वित्तीय हैसियत, उत्पादन क्षमता, कंपनी के पास उपलब्ध भूमि और पर्यावरणीय मंजूरी से जुड़ी जानकारी में गलत व भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jabalpur High Court: सोशल मीडिया से हटाएं हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग के विवादित लिंक, 48 घंटे का दिया समय
विज्ञापन


CBI के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जांच के बाद, CBI ने 31 अगस्त, 2016 को आरोपी SKS इस्पात लिमिटेड (अब M/s SKS इस्पात एंड पावर लिमिटेड) के डायरेक्टर दीपक गुप्ता, सत्य नारायण द्विवेदी और अमृत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इन आरोपियों को दोषी ठहराया और सज़ा सुनाई।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें