फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी के बाद IAS संतोष वर्मा को शो-कॉज नोटिस, सात दिन में जवाब तलब

Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आरक्षण पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद आईएएस संतोष वर्मा मुश्किल में आ गए हैं। राज्य सरकार ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन
आईएएस संतोष वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षण को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को राज्य सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात जारी नोटिस में वर्मा की टिप्पणी को सामाजिक सौहार्द के विपरीत, आपसी वैमनस्य बढ़ाने वाला और सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्हें सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गौहरगंज दरिंदगी: प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; तनाव पर प्रशासन की नजर
विज्ञापन


आईएएस वर्मा ने बीते रविवार एक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया था, जिसे लेकर ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। उनके बयान के बाद प्रदेशभर में रोष जारी है और कुछ संगठनों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। सरकार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्मा का बयान अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियम, 1968 के कई प्रावधानों के प्रतिकूल है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में उत्तर न देने पर उनके विरुद्ध एकतरफा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Indore News: चंद्रशेखर की रैली में होने वाला था हंगामा, ऐन वक्त पर नहीं आईं रोहिणी, बताई ये मजबूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें