विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 151 नरेला के 03 बीएलओ सुपरवाइजर एवं 3 बीएलओ को कारण-बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर सिंह द्वारा नरेला क्षेत्र की समीक्षा के दौरान निर्धारित कार्य प्रगति में गंभीर कमी तथा फील्ड रिपोर्टिंग में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।