फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी कांग्रेस को विंध्य में झटका, पूर्व MLA अभय मिश्रा ने घर वापसी कर भाजपा ज्वाइन की

Fri, 11 Aug 2023 09:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश 2018 में कांग्रेस पार्टी में चला गया। और परंपरागत सीट सिमरिया सीट छोड़कर रीवा से विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अभय मिश्रा और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा ने भाजपा की दोबारा सदस्यता ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। भाजपा नाराज होकर पार्टी छोड़ने वाले नेताओं मो मनाने में लगी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को रीवा जिले के सिमरिया विधानसभा से विधायक रहे अभय मिश्रा और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा ने भाजपा में  घर वापसी की है। दोनों पति-पत्नी सिमरिया सीट से विधायक रह चुके है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश 2018 में कांग्रेस पार्टी में चला गया। और परंपरागत सीट सिमरिया सीट छोड़कर रीवा से विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में भीतरघात एक कल्चर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभी भी मतलब सत्ता प्राप्त करना है। उनका सेवा से दूर दूर तक कोई मतलब नहीं है।

मिश्रा ने कहा कि मैं टिकट के लिए नहीं आया हूं। मुझे कांग्रेस पार्टी ने सिमरिया सीट से टिकट देने का इशारा कर दिया। मैं यह जानते हुए कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दी है, लेकिन मन की शांति नहीं है। मैं जानता हूं कि मैं लोगों का भला नहीं कर पाऊंगा। आज तक हमारे सिमरिया को जो मिला है, वह शिवराज सरकार से ही मिला है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि भाजपा यदि टिकट देंगी तो चुनाव जरूर लड़ूगा। अभय मिश्रा 2008 में भाजपा के टिकट पर सेमरिया से विधायक बने थे और उनकी पत्नी नीलम 2013 में भाजपा के टिकट पर विधायक बनी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा को जोड़ने का काम जारी है। दागदारों से पार्टी दूरी बनाएगी। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें