फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सड़क किनारे घायल युवक को देख शिवराज ने काफिला रोका, अपनी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल, साझा की वीडियो

Sat, 28 Feb 2026 11:05 AM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क किनारे अचेत पड़े एक घायल युवक को देख अपना काफिला रुकवाया और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली मदद से युवक की जान बच सकी।
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े घायल युवक को शिवराज ने पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल से ग्वालियर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रास्ते में मानवता का परिचय देते हुए एक घायल युवक की जान बचाने में मदद की। सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देख उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




भीड़ देखती रही, मंत्री ने बढ़ाया हाथ
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था और आसपास लोगों की भीड़ जमा थी लेकिन कोई आगे बढ़कर सहायता नहीं कर रहा था। स्थिति को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान स्वयं वाहन से उतरे और घायल के पास पहुंचे। बिना देरी किए युवक को अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत कर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से युवक की स्थिति नियंत्रित की जा सकी।



शिवराज सिंह ने क्या कहा?
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग तमाशबीन बने रहते हैं, जिससे घायल को समय पर मदद नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है, जबकि यदि पीड़ित को गोल्डन ऑवर में उपचार मिल जाए, तो लगभग 50% जीवन बचाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी परिस्थितियों में आगे बढ़कर मदद करें। किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। सेवा ही सच्चा धर्म है और परोपकार हमारा कर्तव्य है। जब भी ऐसी स्थिति सामने आए तो आगे बढ़िए और मदद कीजिए। आपकी एक मदद किसी का जीवन बचा सकती है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें