फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पत्नी साधना के साथ शॉपिंग करने पहुंचे शिवराज सिंह, चांदी का सिक्का खरीदकर दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं

Wed, 30 Oct 2024 08:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


धनतेरस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ बाजार पहुंचे और शुभ मुहूर्त में चांदी का सिक्का खरीदा। शिवराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली के महापर्व की शुरुआत की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
 
विज्ञापन
1 of 3
'शिवराज सिंह पत्नी के साथ खरीदारी करते हुए - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रोशनपुरा स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रूप से चांदी का सिक्का खरीदा। शिवराज सिंह ने कहा कि हम हर साल धनतेरस पर चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदते हैं, यह परंपरा हमें हमारे पूर्वजों से मिली है। इस दिन से दीपावली का महापर्व प्रारंभ होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 3
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर धनतेरस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां लक्ष्मी सभी के घरों में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएं। सभी निरोगी रहें और जीवन में खुशियां बनी रहें, यही मेरी कामना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान धनतेरस के माहौल में बाजारों में रौनक दिखी और लोगों ने भी शुभ मुहूर्त का लाभ उठाकर खरीदारी की। बता दें धनतेरस के दिन से ही दीपोत्सव की शुरुआत मानी जाती है, और इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें