फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- राहुल गांधी ने एमपी में कर्जा माफ करने की गारंटी दी थी, झूठी निकल गई, नाथ का पलटवार

Wed, 26 Apr 2023 04:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ ने कहा कि कनार्टक में कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा के पटल पर उनकी सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि प्रदेश में 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस सरकार ने की।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि राहुल बाबा ने एमपी में कर्जा माफ करने की गारंटी दी थी, झूठी निकल गई। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में उनकी सरकार ने खुद माना कि कांग्रेस की सरकार ने कर्ज माफी की। दूसरे राज्य में जाकर झूठ बोलना क्या मध्य प्रदेश विधानसभा की अवमानना नहीं?   
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक में तीन सीटों पर प्रचार किया। सीएम ने कर्नाटक की हुक्केरी, रामदुर्गा और गोकक विधानसभा सीट पर प्रचार किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में मत आना। आज वारंटी और गारंटी कर्नाटक को दे रहे। राहुल बाबा पता नहीं क्या बोल जाए। उनकी उम्र 50 साल की हो गई, लेकिन मानसिकता पांच साल की है। अभी कोर्ट ने सजा सुनाई तो अभी भागते फिर रहे ह। वह सोच समझ कर क्यों नहीं बोलते है। उनमें समझ है ही नहीं। जिसमें बोलने की समझ नहीं है वो गारंटी देने लायक है क्या? यह झूठी गारंटी देने वाले है।
 
सीएम ने कहा कि 2018 में राहुल बाबा मध्य प्रदेश में गारंटी देने आए थे कि सबका कर्जा माफ कर देंगे। जनता ने भी वोट दे दिये। पूरी सरकार नहीं बनी। अधूरी सरकार बनी। सवा साल में कर्जा माफ नहीं किया। झूठी निकल गई गारंटी। बेरोजगार नौजवानों को चार हजार रुपए देंगे। एक पैसा नहीं दिया। अब यहां गारंटी देने आ गए है। महिला को पैसा देंगे। बेरोजगारों को पैसा देगे। यह झूठे लोग है। यह याद रखना यह कभी वादा पूरा नहीं करते।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की पहचान करप्शन, क्राइम और कमीशन
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की पहचान 3सी है। करप्शन, क्राइम और कमीशन। लेकिन भाजपा की सरकार ने कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में सिंचाई की व्यवस्था कर रही है। डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस रोकती है। भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आगे बढ़ती है।
 
नाथ ने शिवराज पर साधा निशाना
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि लगता है शिवराज जी ने कसम खा ली है कि वह किसानों के मामले में हर रोज एक नया, हास्यास्पद और बे-सिर-पैर का झूठ बोलेंगे। 2 दिन पहले रीवा में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक कर दी है। जब जनता ने पूछा की रिपोर्ट दिखाओ तो मध्य प्रदेश की सीमा लांघ कर कर्नाटक में झूठ बोलने पहुंच गए।
 
सदन में उनकी सरकार ने माना कर्ज माफी की
कमलनाथ ने कहा कि कनार्टक में कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा के पटल पर उनकी सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि प्रदेश में 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस सरकार ने की। सदन में बोली गई बात को दूसरे प्रदेश में जाकर झूठा बताना क्या मध्यप्रदेश विधानसभा की अवमानना नहीं है, क्या यह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान नहीं है, क्या यह जनमत की मानहानि नहीं है? शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता के इस अपमान के लिए आप मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें