फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- झूठ के सहारे कमलनाथ बेचारे, नाथ का पलटवार-बोले आप महिला हित के सवाल ने पूछे तो ही अच्छा

Thu, 09 Mar 2023 02:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आठ माह का समय बचा है। इसके पहले ही प्रदेश में सियासत भी गरमाई  हुई है। सीएम और पूर्व सीएम के बीच सवालों का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधा लगाने के बाद गुरुवार को पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछते हुए निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि झूठ के सहारे कमलनाथ बेचारे। पिछले चुनाव में भी झूठ के सहारे ही थे। वचन देकर पूरे नहीं किए। अब फिर नया वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बनाने का अभियान उनका चल रहा है लेकिन पुरानों का क्या हुआ। मैं लगातार सवाल पूछ रहा हूं। कमलनाथ जी आपने वादा किया था कि बजट में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत ओवरऑल का प्रावधान करेंगे। आपने क्या किया?
विज्ञापन

 
कमलनाथ का पलटवार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी कम से कम आप महिला हित के सवाल ना पूछें तो ही अच्छा है। अपने 18 साल के शासन में मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में पूरे देश में नंबर वन बनाने के बाद आप किस मुंह से यह सवाल पूछ रहे हैं। आपने अब तक जितने घोषणापत्र तैयार किए, उनमें महिलाओं से किया कोई वादा नहीं निभाया है। सीएम ने कहा कि रही बात कांग्रेस के राज भवन पर प्रदर्शन पर आपके सवाल की। तो पहली बात तो यह समझ लीजिए की विधानसभा में चर्चा से ना सिर्फ आपकी सरकार भागती है बल्कि किसानों का मुद्दा उठाने पर आपने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कराया। कमलनाथ ने कहा कि  सौदेबाजी की सरकार विधानसभा में मनमानी कर सकती है, लेकिन प्रदेश की जनता का मुंह बंद नहीं कर सकती। आपकी सरकार की इन्हीं असंवैधानिक हरकतों और जनविरोधी सोच का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी, आपको जो हथकंडे अपनाने हैं अपना लीजिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें