फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बंगाल में शिवराज बोले- ममता दीदी, निर्ममता की पर्याय, CAA लागू होने से कोई नहीं रोक सकता

Mon, 12 Feb 2024 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पूर्व सीएम ने सोमवार को हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 'सीएए' कानून लागू होने से अब कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम ने कहा कि ममता तो मुझे नजर ही नहीं आती हैं, ममता का मतलब होता है प्रेम, स्नेह, करुणा, दान, आत्मीयता। ममता तो मां के हृदय में होती है, ममता बहन के प्यार में होती है और ममता बेटी के दुलार में होती है, लेकिन ये ममता नहीं ये तो क्रूरता है। बंगाल की पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बनाती है, मुकदमे लाद देती है, लेकिन एक शाहजहां के सामने शीश झुकाने का काम करती हैं। ये क्राइम की सरकार है, ये अन्याय है, अत्याचार है, ये क्राइम, कमीशन और घोटालों की सरकार है। पूरा का पूरा बंगाल टीएमसी की सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है। मोदी जी ने बंगाल को एक नहीं अनेक सौगातें दी हैं। मोदी जी राशन देते हैं और दीदी थैली पर अपनी फोटो छपवा लेती थी, मोदी जी आवास देते हैं और दीदी अपना फोटो चिपका लेती हैं।    
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि सीएए कानून लागू होने से अब कोई ताकत रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि, हमारे भाई-बहन चाहे वो सिख हों, जैन हों, बौध्द हों या ईसाई हों, जो भी प्रताड़ित होकर इस धरती पर आए हैं उनको नागरिकता देने का कानून सीएए है। एक से बढ़कर एक फैसले हो रहे हैं। हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रगति पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंच रहें हैं और जी-जान से जुट गए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह मैदान में उतर चुके हैं, बूथ कमेटियां बनाने से लेकर प्रबंधन के सारे काम कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी बंगाल में लोकसभा चुनाव में 35 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें