फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- जवाब नहीं मिलने तक सवाल पूछता रहूंगा, नाथ बोले- आपने अन्नदाता का अधिकार छीन पाप किया

Mon, 06 Mar 2023 01:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में वादा किया था। गंभीर रूप से बीमार महिलाएं, जो काम करने की क्षमता खो चुकी है। उनको जीवन भर, भरण-पोषण के लिए योजना बनाएंगे। सीएम ने नाथ से पूछा कि आपने कौन सी योजना बनाई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल जवाब का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं एक सवाल बार-बार कमलनाथ जी से पूछूंगा। वह जवाब नहीं दे रहे हैं जब तक वह जवाब नहीं देंगे मैं सवाल पूछता रहूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए, 2017 में अत्यंत पिछड़ी जनजाति की बहने, जो जनजाति समाज से आती थी। उनको मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के लिए एक हजार रुपए देना प्रारंभ किये थे। कमलनाथ की सरकार ने उन बहनों से एक हजार रुपए छीन लिए।
विज्ञापन


आपने कौन सी योजना बनाई 
सीएम ने कहा कि वह जवाब नहीं दे रहें है। उन्होंने बहनों से एक हजार रुपए छुड़ा लिये। बहनों को धोखा दिया। उनके साथ छल-कपट किया। और अब बहनों की बात करते हैं। सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में वादा किया था। गंभीर रूप से बीमार महिलाएं, जो काम करने की क्षमता खो चुकी है। उनको जीवन भर, भरण-पोषण के लिए योजना बनाएंगे। सीएम ने नाथ से पूछा कि आपने कौन सी योजना बनाई। जो योजना बनी थी, वह भी छीन ली।

भ्रष्टाचार मत करों कार्रवाई नहीं होगी 
विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल करने के आरोप पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि कोई गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिर चाहे वह कितना भी बड़ा हो। अब प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की वजह भ्रष्टाचार मत करो। भ्रष्टाचार नहीं करोगे तो कार्रवाई नहीं होगी। 
विज्ञापन


कमलनाथ का पलटवार 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज जी आपने बीजेपी के 2008 के घोषणापत्र में किसानों का 50,000 रुपए तक का कर्ज माफ़ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को 15 वर्ष बीत गये लेकिन आज तक आपने किसानों का कर्ज माफ़ नहीं किया। उलटे, मेरी सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी की उसे भी आपने बंद कर दिया। अन्नदाता किसान का अधिकार छीनने का पाप आप क्यों कर रहे हैं? जवाब दीजिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें