मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर रविवार को 413 नगरीय निकायों में 596 शिव वाटिका बनाई गई। इसमें एक ही दिन में 52 हजार 272 पौधे रोपे गए।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह बताया कि मुख्यमंत्री के 64वें जन्मदिन पर नगरीय निकायों को 23 हजार 360 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके बजाए नगरीय निकायों में दो गुना 52 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। मंत्री ने बताया कि 413 नगरीय निकायों में कुल 596 शिव वाटिका बनाई। इनमें से भोपाल संभाग में 45, चंबल में 44, ग्वालियर में 63, इंदौर में 66, जबलपुर में 87, नर्मदापुरम में 19, रीवा में 80, सागर में 83, शहडोल में 28 और उज्जैन संभाग में 81 शिव वाटिका बनाई गई हैं. शिव वाटिकायों का कुल क्षेत्रफल 12 लाख 22 हजार 107 वर्ग मीटर है।
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जम्बूरी मैदान के पास रिक्त स्थल पर नगर निगम द्वारा निर्मित शिव वाटिका में रूद्राक्ष, बेल, शमी, बरगद, पीपल, नीम आदि विभिन्न प्रजाति के 650 पौधे रोपित किये।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ पौधरोपण किया। सफाई कर्मचारी, माली, खाना बनाने वाले, सुरक्षाकर्मी समेत अन्य सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। सीएम ने कर्मचारियों को अपना परिवार बताया।