फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एसडीएम, नायब तहसीलदार और एसडीओपी निलंबित

Sat, 16 May 2026 04:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देवास के टोंकखुर्द पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम, नायब तहसीलदार और एसडीओपी को निलंबित कर दिया है। हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद लापरवाही को लेकर जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
देवास हादसे पर कार्रवाई,तीन अधिकारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओपी दीपा मांडवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उज्जैन संभाग आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, टप्पा चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द में पदस्थ नायब तहसीलदार रवि शर्मा पर विस्फोटक सामग्री संबंधी प्रशासनिक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। आदेश में कहा गया है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निरीक्षण और निगरानी नहीं किए जाने के कारण यह घटना घटित हुई। इसके चलते उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय देवास रहेगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम आवास पर कल से मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक, परफॉर्मेंस और संगठन समन्वय की होगी समीक्षा

वहीं गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे को भी निलंबित किया गया है। शासन के अनुसार, फैक्ट्री संचालन के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के बावजूद निरीक्षण नहीं किया गया और वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे की न्यायिक जांच के आदेश, रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित

बता दें  14 मई 2026 को देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद शासन स्तर पर जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस मामले में सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन भी किया है। कुछ घायलों को इंदौर में भी लाया गया है और अलग अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। दो घायलों की हालत नाजूक बनी हुई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें