फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संकेत भोंडवे नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त, धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग का नया कमिश्नर बनाया

Fri, 09 May 2025 10:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकारने आईएएस संकेत एस. भोंडवे को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का आयुक्त और  आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग का नया कमिश्नर बनाया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है। 
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, नगरीय प्रशासन विभाग को नया आयुक्त मिल गया है, वहीं जबलपुर संभाग को भी नया कमिश्नर मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 मई 2025 को जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी संकेत एस. भोंडवे को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश, भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस संकेत एस. भोंडवे, जो अब तक पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, अब आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


2006 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया, जो अब तक आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास और प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को आयुक्त, जबलपुर संभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 2013 बैच की मीनाक्षी सिंह, उप सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास एवं प्रबंध संचालक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2008 बैच के सिबि चकवर्ती, जो अब तक मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर अब प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें