फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news: सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा- यहां विकास ठप, माफिया काबिज, विवेक तन्खा ने जताई सहमति

Thu, 07 Nov 2024 04:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, जो वादे किये मोदी गारंटी दी उसपर कोई काम नहीं हुआ, सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है। 
 
विज्ञापन
जीतू पटवारी के निवास में पहुंचे सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मध्य प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाती है, उप चुनावों के लिए प्रचार करने आए पायलट ने कहा कि इस प्रदेश में माफिया काबिज है, विकास ठप है अब प्रदेश की जनता भाजपा शासन से उप चुकी है इस चुनाव से बदलाव की शुरुआत होगी। विजयपुर और बुधनी उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं लेने आए कांग्रेस के स्टार प्रचारक ,राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बात की, सचिन पायलट ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए हमेशा ही कांग्रेस पर आरोप लगाती है।
विज्ञापन



लाड़ली बहना योजना पर सका तंज
पायलट ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा मप्र में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना इतनी अच्छी थी तो उनको यहां से हटाया क्यों गया? इतने सालों से वह काम कर रहे थे, तो उनको मजबूरन यहां से क्यों जाना पड़ा? ये लोग फ्रीबीज की जो बात कर रहे हैं ये बड़ा अजीब है कि जो फ्रीबीज को परिभाषित करने वाले लोग हैं वह श्रेय लेते हैं कि हम देश में 80 करोड लोगों को फ्री में भोजन खिला रहे हैं, वह तो ठीक है। अगर गरीब, वंचित लोगों को कांग्रेस की सरकार अगर अनुदान देना चाहे, मदद करना चाहते तो वह रेवड़ी है वह फ्रीबीज़ है।

भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं देगी
 पायलट ने कहा कि मुझे लगता है सरकारों को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए लेकिन चुनाव से पहले इधर उधर की बातें करना , धार्मिक बातें बोलकर वोट बांटने के काम को मै सही नहीं मानता, सरकार को विकास, चिकित्सा, शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर बात करनी चाहिए लेकिन ध्यान भटकाने के लिए UCC, राम मंदिर गौमाता की बात की जाती है लेकिन भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं देगी।
विज्ञापन



जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी सरकार
पायलट ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, जो वादे किए मोदी गारंटी दी उसपर कोई काम नहीं हुआ, ये सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है यहां केवल प्रचार प्रसार हो रहा है, फोटो छप रहीं है और विकास ठप है, मप्र में सत्ता के केंद्र कई है इसलिए सरकार के अन्दर और भाजपा में खिंचाव है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है, उन्होंने कहा भाजपा का देशभर में ग्राफ नीचे जा रहा है, झारखंड और महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है और मध्य प्रदेश में भी इस चुनाव से बदलाव की शुरुआत होगी।


विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश को कहा फेल्ड स्टेट
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि सचिन पायलट की बातों से सहमत हूं ये विफल प्रशासन है और फेल्ड स्टेट है आपने किसको नौकरी दी मै तो उसे ढूंढ रहा हूं, लोग मेरे पास अपनी परेशानी लेकर आते हैं, बताइए महंगाई पर क्या अंकुश है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 25 साल के शासन में ऐसा क्या ने आकिया है जिसकी हम तारीफ करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें