लोक निर्माण विभाग की जांच में पहले ही अमानक पाई गई सड़क के निरीक्षण पर राज्य मंत्री प्रतिभा बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नसीहत दी हैं। सीएम ने मंत्री से कहा कि सड़क पहले ही अमानक घोषित थी, फिर निरीक्षण करने की जरूरत क्या थी? जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के रवैये से नाराज नजर आए। बताया जा रहा है कि सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अलग से बुलाकर कहा कि सड़क पहले ही अमानक थी तो निरीक्षण पर जाने की जरूरत क्या थी?