फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बीजेपी से निष्कासित प्रीतम लोधी की वापसी तय, सीएम के साथ लगाया पौधा

Mon, 06 Mar 2023 12:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीजेपी से निष्कासित प्रीतम लोधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा लगाया। इसे उनके बीजेपी में वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रीतम लोधी ने सीएम के साथ लगाया पौधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में  तैयारियों तेज हो गई है। चुनाव से पहले बीजेपी रूठे और नाराज चल रहे नेताओं को मनाने में जुट गई है। सोमवार को बीजेपी से निष्कासित प्रीतम लोधी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधा लगाने स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे। बता दें लंबे समय से चर्चा चल रही है कि बीजेपी प्रीतम लोधी की वापसी को लेकर तानाबाना बुन रही है। खुद प्रीतम लोधी कह चुके है कि बीजेपी में शामिल होने बड़े नेताओं ने उनसे संपर्क किया। 
विज्ञापन


हालांकि उनकी बीजेपी में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। लेकिन इसे प्रीतम लोधी की बीजेपी में जल्द ही आधिकारीक वापसी होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रीतम लोधी ने कहा कि पौधारोपण करने आ जाऊं। इसकी जड़े मजबूत हो। फल कोई खाए उसकी चिंता नहीं है। वहीं, सीएम ने प्रीतम लोधी की वापसी को लेकर कहा कि वह हमारी साथी है। आज साथ में पेड़ लगाने आए हैं।
 
बता दें प्रीतम लोधी को अगस्त में ब्राह्मण और कथावाचकों को लेकर दिये विवादित बयान के चलते बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। इस पर लोधी ने कहा क मेरा मकसद किसी को दुखी करना नहीं था। अपने बयान के लिए माफी मांग चुका हूं। निष्कासन के बाद जनता ने मुझे हाथों हाथ लिया। मेरी बात सही थी, तभी लोगों ने इतना प्यार दिया। बागेश्वर धाम को लेकर प्रीतम लोधी ने कहा कि चमत्कार वगैरह कुछ नहीं होता है। यह सब ट्रिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें