धार जिले की भोजशाला में मां वाग्देवी (सरस्वती) के पूजन को लेकर एक बार फिर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूजा के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के सनातनियों की यह मांग पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी कि जहां देवी विराजमान हैं, वहां पूजन होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि भोजशाला वह स्थल है जहां बागेश्वरी देवी विराजमान हैं और उस स्थान पर पूजा होना स्वाभाविक है।