फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजेश राजौरा बने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव

Tue, 11 Jun 2024 10:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, संजय कुमार शुक्ला की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव के पद पर की गई है। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग संजय कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। दोनों ही अधिकारियों के पास अपने वर्तमान विभाग यथावत रखे गए है। वहीं, इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को अस्थाई रूप से मध्य प्रदेश आनंद विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें