फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ट्रेन में महिला की डिलीवरी, कंबल देने पर रेलवे कर्मचारी भोपाल के डॉक्टर पर हुए नाराज

Fri, 29 Dec 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

एक महिला की ट्रेन में डिलीवरी कराने वाले भोपाल के डॉक्टर रेलवे के रवैये से परेशान हैं। उनका कहना है कि मुसीबत में महिला की मदद करने पर रेलवे कर्मचारी नाराज हो गए। उन्हें महिला की जान से ज्यादा चिंता कंबल की थी। 
विज्ञापन
ट्रेन में जन्मा बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा मेल में एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने का मामला सामने आया है। भोपाल के  कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर शैलेश लुनावत ने डिलीवरी में मदद की थी। चौंकाने वाली बात ये है कि रेलवे के कर्मचारी महिला के सुरक्षित प्रसव पर धन्यवाद देने की बजाए डॉक्टर से नाराज नजर आए। उनका कहना था कि आपने हमारा कंबल महिला और बच्चे के साथ दे दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला शुक्रवार का है। भोपाल के कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर शैलेश लुनावत गाड़ी संख्या 12322 हावड़ा मेल से भोपाल से पार्शनाथ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान में निगहत परवीन नामक महिला को तेज लेबर पेन होने की जानकारी लगी थी। उनको 36 हफ्ते की प्रेग्नेंसी थी। स्थिति की पड़ताल से पता चला कि अभी डिलीवरी करानी पड़ेगी। लुनावत ने बताया कि मेरे पास कुछ जरूरी सामान जैसे सिजर, सैनेटाइजर, कॉटन था ही। अन्य महिलाओं से थोड़ा सामान एवं उनकी मदद लेकर हमने महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। इस तरह से महिला और उसके बच्चे की जान बच सकी। फिर मैहर स्टेशन पर महिला को हमने चिकित्सीय व्यवस्था के लिए उतार दिया। 

लुनावत ने बताया कि महिला और बच्चे की जान बचाने की तो खुशी है ही पर रेलवे का रवैया हैरान करने वाला रहा। उन्होंने कहा रेलवे स्टाफ ने इस मामले में हमें बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। ऊपर से टिकट चेकिंग स्टाफ सिर्फ इस बात पर हमने नाराज हो गया कि आपने महिला के साथ हमारा कंबल चादर दे दिया। ऐसी स्थिति में हम महिला और उसके बच्चे को खुले में एंबुलेंस तक नहीं भेज सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें