फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल को मंदिर जाने से रोका! कमलनाथ बोले-BJP के राज में मंदिर में दर्शन करना भी प्रतिबंधित हो गया

Mon, 22 Jan 2024 05:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने को लेकर पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व सीएम बोले- भाजपा के राज में मंदिर में दर्शन करना भी प्रतिबंधित हो गया। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि असम में पहले राहुल गांधी की यात्रा पर हमला हुआ और आज राहुल जी को मंदिर जाने से रोका गया। क्या भाजपा के राज में मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना करना भी प्रतिबंधित हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि राहुल जी को मंदिर जाने के अनुमति के लिए धरना देना पड़ा। यह हमारी आस्था और नागरिक स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं, इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। राहुल गांधी सोमवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पहुंचे, लेकिन यहां पर उनको प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। इसको लेकर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसके बाद कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें